उत्तर कोरिया ने अमरीका और दक्षिण कोरिया द्वारा अत्यधिक दबाव डालने के मुक़ाबले में इन देशों पर परमाणु हमलों की धमकी दी है।
दक्षिण कोरिया और अमरीका के बीच अब तक का सबसे बड़ा युद्ध अभ्यास शुरू हो चुका है। उत्तर कोरिया ने इस युद्ध अभ्यास के प्रति पहले भी चेताया था और इसे उत्तेजित क़दम बताया था।
उत्तर कोरिया का कहना है कि न्याय के लिए अगर परमाणु हमले की ज़रूरत हुई तो वह इससे पीछे नहीं हटेगा।
उत्तर कोरिया इस तरह की चेतावनी पहले भी देता रहा है। पिछले साल इस युद्धाभ्यास के दौरान उत्तर कोरिया ने धमकी दी थी कि वो वॉशिंगटन को आग के समुद्र में बदल कर रख देगा।
की रिज़ॉल्व नामक इस अभ्यास में 17 हज़ार अमरीकी और तीन लाख दक्षिण कोरियाई सैनिक भाग ले रहे हैं।
इसमें कंप्यूटर और तकनीक आधारित अभ्यास होगा और युद्ध कला पर ज़ोर दिया जाएगा।